Advertisement

Advertisement

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

Pages

Showing posts with label AMU. Show all posts
Showing posts with label AMU. Show all posts

Thursday, May 12, 2016

AMU में हुई मोहम्मद वाकिफ और मोहम्मद महताब खान की हत्या कि सी बी आई से जाँच की माँग को लेकर कैनडील मार्च






जामिया नगर के ओखला बस स्टैंड से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई मोहम्मद वाकिफ और मोहम्मद महताब खान की हत्या कि सी बी आई से जाँच की माँग को लेकर कैनडील मार्च बटला हाउस होते हुए डा. ज़ाकिर हुसैन के मक़बरे पर सरवर इक़बाल खान , मोहम्मद मुस्लिम और मोहम्मद असलम कि क़ेयादत में खत्म हुआ । इस मौके पर सरवर इक़बाल खान ने कहा कि सरकार सी बी आई से जाँच कराए और मलजमीन को सज़ा दे सरवर ने आशंका ज़ाहीर कि के हो सकता है विशेष ताकत जो ए एम यु को बदनाम करने की साज़ीश कर सकती है ।सी पी आई के ओखला सचिव श्री मोहम्मद मुस्लिम ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी को जो लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा । सरकार सीबीआई जांच करए। इस मौक़े पर मो इमरान, मो अयुब अंसारी ,मोहम्मद, मोहम्मद फारूक़ खान, शहंशाह खान,मोहम्मद आसीफ ख़ान,वकील जौहरी ने भी खेताब किया । मार्च को तंज़ीमें इसाफ ,एस डी पी आई, ए आई आई एम अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और जामिया मिलाया के सैकड़ो छात्र मौजुद थे ।

Tuesday, February 23, 2016

Beef Ban: :ग़लत निकले AMU में गोमांस परोसने के आरोप

अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज की कैंटीन में गोमांस परोसे जाने के आरोप प्राथमिक जांच में गलत पाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंद्र गौड़ ने रविवार को यहां बताया कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस की एक टीम ने फौरन मेडिकल कालेज कैंटीन जाकर तलाशी ली लेकिन वहां कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली।

मालूम हो कि महापौर शकुंतला भारती की अगुवाई में भाजपा के कई स्थानीय नेताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से मांग की थी कि वह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में स्थित कैंटीन में गोमांस परोस रहे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा।
सोशल मीडिया में मेडिकल कालेज कैंटीन के बताए जा रहे एक मेन्यू बोर्ड की फोटो वायरल होने के बाद यह विवाद पैदा हुआ था। उस मेन्यू में ‘बीफ बिरयानी’ नाम से एक व्यंजन का नाम लिखा था।
यह खबर फैलने पर एएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने कैंटीन का मुआयना किया और कहा कि जो बिरयानी गाय के मांस वाली बताई जा रही है, वह दरअसल भैंस के गोश्त से बनाई गई है।
एएमयू के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया था कि विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां ने करीब एक सदी पहले ही यूनीवर्सिटी की कैंटीन में गोमांस का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगायी थी, ताकि हिंदू भाइयों की आस्था को ठेस ना पहुंचे

Tuesday, February 16, 2016

AMU के छात्र भी आए JNU छात्रसंघ के साथ, एएमयु में भी प्रदर्शन ।

अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित कराने और भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में जेएनयू छात्रसंघ नेता की गिरफ्तारी के बाद भड़का विवाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) तक पहुंच गया है। मंगलवार (16 फरवरी) को अलीगढ़ में एएमयू के छात्रों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में प्रदर्शन किया। विभिन्न छात्र संगठनों, शिक्षक संघ और कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। उनके हाथ में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रोहित वेमुला के हत्यारों, हमें देशभक्ति ना सिखाओ।’’
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि भारत के विश्वविद्यालयों में समस्या पैदा करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठनों की भूमिका की जांच हो। एएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे जेएनयू समुदाय के साथ हैं।
एएमयू कर्मचारी संघ के महासयिव शमीम अख्तर ने जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाये जाने की निन्दा की लेकिन सवाल किया कि क्या पुलिस ने नारेबाजी करने वालों की शिनाख्त की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरएसएस से संबद्ध संगठनों के हाथ में खेल रही है।
उधर, मंगलवार को दिल्‍ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर और संसद पर आतंकी हमले के आरोपी रहे एसएआर गिलानी को भी अरेस्‍ट किया गया। उन पर भी अफजल गुरू के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करने और भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप है। उनके ऊपर भी देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। उन्‍हें दो दिन की पुलिस कस्‍टडी पर भेजा गया है।