सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश में हिन्दू राज्य की अपनी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हस्तक्षेप से बाज आए और छात्रों पर शिकंजा करने से परहेज करे। दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों की गिरफ्तारी पर पैदा विवाद पर उन्होंने सरकार से मांग की कि वह हाउस समिति संगठित करे ताकि विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होने वाली हर तरह के बदलाव की समीक्षा की जा सके । सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां एक सक्योलर लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित है लेकिन इसको हिंदू राज्य में बदलने की कोशिश की जा रही है। और इसी उद्देश्य के तहत छात्रों को परेशान किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में सरकार का हस्तक्षेप बेजा और अवैध है। उन्होंने राष्ट्रवाद की आड़ में की जाने वाली कार्रवाइयां को गंभीर मामला करार दिया और अपने बयान में सरकार से सख्त सवाल किया कि 'क्या सरकार का विरोध करने वाला विपक्ष को भी देशद्रोही करार दिया जाएगा ? |
Showing posts with label सीताराम येचुरी. Show all posts
Showing posts with label सीताराम येचुरी. Show all posts






