Advertisement

Advertisement

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

Pages

Showing posts with label तरूण गोगोई. Show all posts
Showing posts with label तरूण गोगोई. Show all posts

Wednesday, February 17, 2016

गोगोई ने कहा, असम के लोग प्रधानमंत्री के इस झांसे में नहीं आऐंगे

गुवाहाटी !  असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि असम की जनता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य के दौरे पर स्वस्फूर्त और उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व हवा कांग्रेस के पक्ष में चल रही है।
गोगोई ने कहा कि गोहपुर, बिहपुरिया, तीताबोर और शिवसागर में हुई राहुल गांधी की जनसभाओं और पदयात्रा में उमड़ी भीड़ यह दर्शाता है कि लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी द्वारा आम चुनाव के दौरान किए गए अच्छे दिन लाने के झूठे वादे और राज्य से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर पलट जाने के कारण जनता कांग्रेस के साथ हो गई है, क्योंकि जनता जानती है कि यह पार्टी धर्मनिरपेक्ष, गरीबों की हिमायती और विकास केंद्रित है।"
गोगोई ने कहा कि मोदी सरकार ने विशेष श्रेणी का दर्जा वापस लेकर धन का प्रवाह रोक दिया, केंद्र प्रयोजित योजनाओं और बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के वित्तीयन तरीके बदल दिए, पूर्वोत्तर औद्योगिक एवं निवेश संवर्धन नीति को निलंबित कर दिया, मनरेगा और अन्य गरीब समर्थक योजनाओं के बजट घटा दिए।
उन्होंने कहा कि मोदी सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर पलट गए हैं, जैसे विदेशियों को वापस भेजने, और बांग्लादेश के साथ भूमि की अदला-बदली समझौता। उन्होंने कहा कि यह सब इस बात को साबित करता है कि केंद्र सरकार का दोहरा मापदंड सामने आ गया है।
गोगोई ने कहा, "असम के लोगों ने महसूस किया कि वे प्रधानमंत्री के इस झांसे में आ गए कि वह उनके लिए कुछ करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। यह दोहरी नीति आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाएगी।