Advertisement

Advertisement

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

यहाँ भी बहुत कुछ है।

Pages

Friday, March 4, 2016

नरेंद्र मोदी और को पीछे छोड़ते हुए कन्हैया कुमार का सोशल मीडिया पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर जाने के कुछ तो मायने हैं.

कन्हैया जेल से जमानत पर रिहा कर दिये गये. उन पर केंद्र सरकार ने देश से बगावत का इल्जाम लगाया था. कन्हैया के तिहाड़ से निकलते ही जहां जेएनयू समेत पूरे देश में  जश्न का माहौल था वहीं गुरूवार रात होते- होते सोशल मीडिया में हैशटैग कन्हैया कुमार वर्ल्डवाइड ट्रेंड करने लगा.
खास बात यह है कि अमेरिका में उभरते हुए नेता डोनाल्ड ट्रम्प तो ट्रेंड में पीछ छूट ही गये, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का संसद में  जोर शोर से दिया गया बजट सत्र का भाषण भी ट्रेंडिंग में पीछे छूट गया.

कन्हैया कुमार की जमानत पर रहिाई की खबर फैलते ही सोशल मीडिया में लाखों लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया और कन्हैया के समर्थन में कमेंट करने लगे. भारत का मेनस्ट्रीम मीडिया, सोशल मीडिया के इस रौ को भांपते हुए मजबूर हुआ और तमाम चैनलों ने अपनी टीम जेएनयू भेज दी जहां कन्हैया की रिहाई का जश्न चल रहा था. इस अवसर पर कन्हैया ने एक घंटे की स्पीच दी और फिर वही नारे लगाये जिन नारों को फेरबदल कर टीवी चैनलों ने देश को सुनाया था- संघवाद से आजादी, मनुवाद से आजादी, मोदी राज से … हम ले के रहेंगे आजादी.
इस भाषण के दौरान कन्हैया ने स्पष्ट किया कि देश के संविधान में उनका पूरा भरोसा है. उन्हें भारत से आजादी नहीं, बल्कि भारत में आजादी चाहिए.
कन्हैया का जेएनयू में दिया गया यह भाषण हजारों की संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया में जो प्रतिक्रियायें आ रही हैं उसमें अधिकतर लोगों का मानना है कि  आरएस, संघवाद, साम्प्रदायिकता, कार्पोरेटवाद के विरोध के प्रतीक के रूप में कन्हैया कुमार नामक युवा मिल गया है

Thursday, March 3, 2016

मुझे देश से नहीं देश में आज़ादी चाहीए : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार JNU मे

कन्हैया के घर जशन में मोहम्मद मुसलिम और अन्य
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार गुरुवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। उन्हें 20 दिन पहले ‘देशद्रोह’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कन्हैया को बुधवार के दिन  अदालत ने ज़मानत दी थी। वे जब जेएनयू के परिसर में पहुंचे तो वहां उन्हें छात्रों और शिक्षकों ने उनका ज़ोरदार  स्वागत किया। कन्हैया के स्वागत में बड़ी तादाद में छात्र नारेबाजी कर रहे थे और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।


कन्हैया ने देर रात कैंपस में भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। कन्हैया ने कहा की सरकार जेएनयू को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा हमें भारत से नहीं भारत में आज़ादी चाहीए

उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भी याद किया। उन्होंने कहा की उन्हें भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा है।  कन्हैया ने अदालत पर भी भरोसा जताया।

आपको बता दें की देशद्रोह के आरोप में 12 फरवरी को कन्हैया की गिरफ्तारी हुई थी। कन्हैया पर आरोप है कि उन्होंने जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाए थे। कन्हैया ने इस आरोप से बार-बार इनकार किया है।

उधर, दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नौ फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में हुई देश-विरोधी नारेबाजी और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार में कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है।




Tuesday, March 1, 2016

तीखे तेवर साध कर देश को गुमराह कर रहीं हैं ईरानी : लालु यादव

नई दिल्ली. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर करारा वार किया है। लोकसभा में मंत्री के तीखे तेवर पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि असल में ऐसा कर स्मृति अपनी नाकामयाबियों को छुपा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शैक्षणिक संस्थानों में संघ की विचारधारा थोपने की कोशिश की जा रही है।

लालू यादव ने कहा कि स्मृति ईरानी एचआरडी मंत्री के तौर पर अपनी नाकामयाबी छिपाने की कोशिश कर रही हैं। पूरे देश ने देखा था कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के बाद डॉक्टर मौके पर मौजूद थे। आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए स्मृति ने कहा था कि रोहित की मौत के बाद डॉक्टरों और पुलिस को भी उसके शव के नजदीक नहीं आने दिया गया था।

लालू यादव ने यहां तक कहा कि स्मृति ईरानी राष्ट्रवाद के नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा शैक्षणिक संस्थानों पर थोप रही हैं। लालू यादव ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण की मांग पर शुरू हुए जाट आंदोलन के दौरान मुरुथल के पास 10 महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है।

जेएनयू मामले की चर्चा करते हुए लालू यादव ने कहा की जेएनयू पर केंद्र सरकार की नीयत साफ नहीं है। हाल ही में एक बीजेपी विधायक द्वारा जेएनयू कैंपस में कंडोम पाए जाने की बात कहना चौंकाने वाली है। केंद्र अपने हर मोर्चे पर असफल रही है. स्वच्छ भारत अभियान के दौरान एक महिला मंत्री बहुत उत्साहित थीं, ऐसा लग रहा था, मानो वो सड़कों की गंदगी अपने लंबे बालों से साफ करेंगी।

भाजपा देश में हिन्दू राज्य की विचारधारा थोपने का प्रयास कर रही है-येचुरी



सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश में हिन्दू राज्य की अपनी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हस्तक्षेप से बाज आए और छात्रों पर शिकंजा करने से परहेज करे।
दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों की गिरफ्तारी पर पैदा विवाद पर उन्होंने सरकार से मांग की कि वह हाउस समिति संगठित करे ताकि विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होने वाली हर तरह के बदलाव की समीक्षा की जा सके ।
सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां एक सक्योलर लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित है लेकिन इसको हिंदू राज्य में बदलने की कोशिश की जा रही है। और इसी उद्देश्य के तहत छात्रों को परेशान किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में सरकार का हस्तक्षेप बेजा और अवैध है।
उन्होंने राष्ट्रवाद की आड़ में की जाने वाली कार्रवाइयां को गंभीर मामला करार दिया और अपने बयान में सरकार से सख्त सवाल किया कि 'क्या सरकार का विरोध करने वाला विपक्ष को भी देशद्रोही करार दिया जाएगा ?

Friday, February 26, 2016

बिहार सरकार के बजट ने दिखाया देश को आईना

पटना। बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बिहार का बजट पेश किया. यह उनका पहला बजट था। पूरा बजट एक लाख 44 हजार 696 करोड़ का है जिसमें शिक्षा पर सबसे अधिक राशि आवंटित की गयी है, वहीं स्वास्थ्य को दूसरे नंबर पर रखा गया है।

इस बजट में एक और खास बात यह हैं कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. एससी-एसटी परिवारों के लिए जमीन का प्रावधान है. बीपीएल परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए दिया जाएगा।
हर जिले में पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे. वहीं प्रवासी मजदूरों के स्लीपर क्लास का भाड़ा सरकार देगी. राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खेला जाएगा. हर घर में साफ पानी पहु्ंचाने पर भी जोर दिया गया है।

बजट की खास बातें –
14 जिलों में 2150 तालाबों का निर्माण होगा
बजट में नीतीश के 7 निश्चय पर जोर दिया गया है
7000 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है
ग्रामीण सड़कों का निर्माण करीब 970 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा
पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 469 करोड़ रुपए आवंटित
नदियों को जोड़ा जाएगा जिससे सूखे से बचा जा सकता है
80 किलोमीटर नए बांध निर्माण का लक्ष्य रखा गया है
स्टार्ट अप के लिए 500 करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी
कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा
कृषि विश्‍वविद्यालय की स्थापना किशनगंज में की जाएगी
हर जिले में एएनएम स्कूल खोले जाएंगे

हर मेडिकल कॉलेज में एक नर्सिंग सेंटर होगा
सरकार किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देगी
शिक्षा विभाग के लिए 21 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि
योजना विभाग के लिए 3500 करोड़ की राशि
एससी एसटी परिवारों को जमीन का प्रावधान
शहरों के नगर निगमों के बजट को बढाया जाएगा
ग्रामीण स्ट्रीट लाइट योजना पर भी विशेष जोर ​दिया जाएगा
पंचायतों में मनरेगा के जरिए भवनों के निर्माण को मंजूरी
ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने पर सरकार का जोर होगा
शौचालय निर्माण के लिए बीपीएल परिवारों को 12 हजार रुपए की मदद मिलेगी
उच्च शिक्षा के लिए सरकारी सहायता में इजाफा किया जाएगा
मुख्यमंत्री बालक और बालिका साइकिल योजना पर जोर दिया जाएगा
पांच प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी
पर्यावरण और वन विभाग के लिए 242.27 करोड़ रुपए दिए जाएं

मायावती ने कहा कि अब स्मृति ईरानी अपना सिर काटकर चढ़ाने का वादा पूरा करें।

नई दिल्ली । रोहित वेमुला के मुद्दे पर संसद में चल रही बहस के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बीएसपी सुप्रीम मायावती और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी आमने सामने आ गईं। रोहित की आत्महत्या की जांच करने वाले पैनल में दलित सदस्य के न होने का मामला उठाते हुए मायावती ने कहा कि वे मंत्री के इस मामले में दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

मायावती ने यह भी कहा कि अब स्मृति ईरानी अपना सिर काटकर चढ़ाने का वादा पूरा करें। बता दें कि संसद में गुरुवार को इस मामले पर डिबेट के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा था कि अगर मायावती उनके बयान से संतुष्ट नहीं हुईं तो वे अपना सिर काटकर उनके चरणों में रख देंगी।

मायावती ने कहा कि स्मृति ईरानी ने उनसे अलग से माफी मांगी थी। मायावती ने कहा कि बड़े होने के नाते उन्‍होंने कल माफ कर दिया था, लेकिन अब वे ऐसा नहीं करेंगी

Thursday, February 25, 2016

हिलेरी क्लिंटन हुई अमेरिकी राष्ट्रपति , जिता चुनाव


हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. उन्होंने यह चुनाव अपनी  प्रतिद्वंदी बनी सैडर्स से काफी करीबी अंतर से जीता है .जहां हिलेरी को 52.5 और सैंडर्स को 47.5 फीसदी लोगों ने पसंद किया। इस जीत के बाद उन्होंने सबका धन्यवाद किया